Please wait

बिहार के दो छात्रों के साथ मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

दोनों बांग्ला पक्ष नामक एक संगठन के सदस्य हैं। दोनो को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

27 Sep 2024

बिहार के दो छात्रों के साथ मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। बिहार के दो छात्रों के साथ गुरुवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना तूल पकड़ने के बाद देर रात दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की बागडोगरा थाने की पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम रजत भट्टाचार्य और गिरधारी राय है। दोनों बांग्ला पक्ष नामक एक संगठन के सदस्य हैं। दोनो को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार से दो युवक अर्द्धसैनिक बल में भर्ती की परीक्षा देने के लिए सिलीगुड़ी आये थे। आरोप है कि दोनों युवक जहां रुके थे वहां आरोपित रजत भट्टाचार्य अपने लोगों के साथ पहुंच गए और छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। यहां तक की दोनों को कान पकड़कर उठक बैठक भी कराये गये। आरोपित पर छात्रों का दस्तावेज छीनने का भी आरोप लगा। आरपित ने छात्रों को धमकाते हुए कहा- बिहार से पश्चिम बंगाल में क्यों परीक्षा देने आया है। घटना का वीडियो सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरम हो गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घटना के लिए राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला। घटना को लेकर राजनीतिक हल्का में हुई तीखी प्रतिक्रिया के बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात बागडोगरा से रजत भट्टाचार्य और गिरधारी राय को गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में कई ऐसे संगठन सक्रिय हैं जो गैर बांग्ला भाषियों खास कर हिंदी बोलने वालों के खिलाफ लगातार मुहिम चलाते रहते हैं। पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के दो छात्रों के साथ मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार
दोनों बांग्ला पक्ष नामक एक संगठन के सदस्य हैं। दोनो को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News